दवाइयों के पत्ते में क्यों होती है खाली जगह...जाने क्या है इसका वैज्ञानिक कारण
नई दिल्ली - जब भी हम दवाइयों की दुकान से कोई भी दवाई खरीदते हैं तो उनमें से अधिकतर दवाइयों के पत्तों में एक ही मेडिसिन होती है। मगर एक मेडिसिन के चारों ओर ठीक उसी तरह मेडिसिन के लिए जगह छोड़ी जाती है। लेकिन उनमें मेडिसिन नहीं होती। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर ये जगह खाली क्यों है? इन खाली जगह में दवाई ना होने के बावजूद इन्हे दवाई के पत्ते पर बनाने का क्या मतलब है? ये सवाल हम में से कई लोगों के दिमाग में आता है।
दरअसल दवाई ( medicine ) के पत्ते में इसलिए खाली जगह छोड़ दी जाती है ताकि उसकी पकड़ बनी रहे है। अब इसको यूं समझिए दवाई के पत्ते कई तरह के होते हैं- कोई दस गोली का तो कोई एक गोली का। लेकिन जिस पत्ते में एक ही गोली पाई जाती है और उसके किनारे खाली होते है उसमें ऐसा मेन्यूफेक्चरिंग के कारण कारण होता है जिसमें सिर्फ एक ही मेडिसिन डाली जाती है। ताकि वो सांचे से हिले नहीं।
दवाइयों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए भी यह स्पेस काम आता है। ये एक तरह से कुशनिंग इफेक्ट की तरह काम करती है। इन खाली स्पेस से दवाइयां पैकेजिंग मशीन में भी नहीं फंसती है। इसका एक कारण यह भी है कि इनकी मदद से दवाई के पत्ते के पीछे लिखी पूरी इन्फॉर्मेशन पढ़ने में मदद मिलती है क्योकिं कई बार पूरे पत्ते में केवल एक ही गोली बचती है ऐसे में हम आसानी से उसी एक गोली के पीछे ही दवाई से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं , जैसे दवाई की एक्सपायरी डेट (expiry date ) , डोज़ आदि। इसके लिए खाली स्पेस बनाये जाते हैं। सभी दवाई के पत्तों में यह स्पेस नहीं होता है। इसके अलावा सही डोज के लिए भी ये स्पेस होता है ताकि आप कम ज्यादा ना लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/medicines-are-in-empty-leaves-4393199/
Comments
Post a Comment