खरीदारी करने के बाद कोल्ड ड्रिंक की तरह पी ले शॉपिंग बेग
नई दिल्ली : दुकान हो या मॉल अक्सर हम छोटी से छोटी चीजों को खरीदने के लिए मार्केट जाते हैं और उस सामान को प्लास्टिक के बेग में डाल दिया जाता है। लेकिन उसके बाद घर में आकर पोलेथिन को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन आपको पता है कि हम जिस प्लास्टिक के पोलेथीन की बात कर रहे हैं, उसी पोलेथीन बेग को हम पी भी सकते हैं।
पहाड़ों पर बरसते कहर को रोकेगा सिर्फ एक पत्थर, वैज्ञानिकों ने निकाला ऐसा अनोखा तरीका
इंडोनेशिया की एक कंपनी ने एेसे शॉपिंग बेग बनाएं हैं, जिन्हें आपको फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि इसको इस्तेमाल करने के बाद आप इन्हें पानी में घोल कर पी सकते हैं। हालांकि एक प्लास्टिक बेग को औसतन 25 मिनट के लिए ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लेकिन इसी बेग को बायोडिग्रेड होने में 100 से 500 साल तक लग जाते हैं। इंडोनेशिया की एक कंपनी ने पानी में घुलने वाले बेग को तैयार किया है। इस शॉपिंग बेग को कसावा की जड़ से बनाया गया है।
केविन कुमाला अवनी संस्थान के संस्थापक ने बताया कि प्राकृतिक सामान से बने इस शॉपिंग बेग को हर तरह के टेस्ट से पास किया गया है। आपको बता दें कि इस बेग को फाड़ कर गुनगुने पानी में घोल कर पीने से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। यह आसानी से पेट में घुलने वाले तरल पदार्थ के साथ आसानी मिल जाता है। और नॉर्मल पानी की तरह काम करता है।
एक मामूली सी छींक रोक देती है आपके शरीर का ये अंग, गलत समय पर छींकने से...
इतना ही नहीं इस कंपनी ने प्राकृतिक सामान से जुड़ी ओर भी कई चीजें तैयार की हैं। जो प्लास्टिक के कूड़े की समस्या को दूर सकता है। जैसे गिलास,स्ट्रो आदि। साथ ही इस बेग को पानी में घोल कर पौधों में डाल भी सकते हैं। जो दूसरे सादे पानी की तरह काम करता है। जिससे जड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/after-shopping-like-the-cold-drink-take-the-drink-shopping-bag-4367762/
Comments
Post a Comment