कहीं आप धीरे-धीरे चीजों को तो नहीं भूलने लगे, एेसा है तो हो सकती है येे बीमारी...
नई दिल्ली : भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव ज्यादा लेने लगे हैं। जिसके कारण छोटी सी छोटी चीज भूल जाते हैं। यह भूल जाने की बीमारी कुछ एक में नहीं बल्कि अधिकतर लोगों में पाई जाती हैं। पहले लोगों को इस समस्या का सामना उम्र बढ़ने के बाद करना पड़ता था, लेकिन आजकल कम उम्र के बच्चों को भी ये समस्या हो रही है।
इस भूलने की बीमारी के कारण लोग अल्जाइमर या डिमेंशिया जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस समस्या के पनपने के पीछे क्या कारण है ये जानना भी जरूरी है। दरअसल,भूलने की बीमारी देर से सोने,टैंश्न, हाइपोथायरायडिज्म, ज्यादा दवाईयों का सेवन और बी12की कमी से होता है। साथ ही लोग धूम्रपान smoking ज्यादा करते हैं तो इससे भी दिमाग पर अधिक प्रभाव पड़ता है। कोलंबिया एशिया अस्पताल के कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज अग्रवाल कहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर हमारे मस्तिष्क की छोटी रक्त नलिकाओं को डैमेज कर सकता है, इसका असर मस्तिष्क के उस हिस्से पर पड़ता है जो सोच-विचार करने और चीजों को याद रखने के लिए जिम्मेदार होता है।
इससे बचने के लिए खाने में बादाम और ड्राई फ्रूट्स लें। साथ ही हरी सब्जियां जैसे फलियां या साबुत अनाज, मछली, जैतून का तेल और फल खाएं। अपने छोटे-छोटे काम खुद करें। 15 से 20 मिनट योगा करें। आदि सब चीजों के करने से भूलने की समस्या को कम किया जा सकता है। आपकों बता दें कि सुबह-शाम 10 मिनट की सैर भी दिमाग को एक्टिव बनाती है। वहीं दूसरी ओर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/somehow-you-gradually-started-forgetting-things-4372592/
Comments
Post a Comment