डॉक्टर की डॉग्स लगा रहे हैं लंग कैंसर का पता, जाने क्या है पूरी जानकारी

नई दिल्ली- किसी भी बीमारी का इलाज डॉक्टरों को करते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आपने सुना है कि डॉग्स (dogs ) भी आपके अंदर की बीमारी को सूंघ कर बता सकते हैं जी हां, बिल्कुल सही समझे। डॉग्स आपकी फेफड़ों में होने वाले कैंसर को सूंघ कर बता सकते हैं। फ्लोरिडा ( Florida ) में हुई रिसर्च में चार डॉग्स को लिया गया था। जिसमें इनके आगे खून के नमूनों को रखा गया जिससे यह पता लगाया जा सके कि फेफड़ों में कैंसर( cancer ) है या नहीं। ऐसा माना जाता है कि डॉग्स का दावा करीब 97 फीसदी सच होता है। सवाल ये है कि क्या उनकी मदद से नए टेस्ट विकसित किए जा सकते हैं?

डॉग्स सूंघ कर पता लगा सकतें हैं कैंसर

अमेरिका (AMRICA ) शहर के ऑरलैंडो में सोसाइटी (SOCITY ) फॉर बायोकेमिस्ट्री एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की हर साल होने वाली मीटिंग में यह शोध पेश किया गया था। जिसमें बीगल प्रजाति के चार डॉग्स के सामने इंसान के खून के कई नमूने रखे गए थे। चारों डॉग्स की उम्र दो साल थी। एक ने नमूनों को सूंघने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन बाकी तीन ने सभी सैंपलों को सूंघा और भौंक कर बता दिया कि किस सैंपल में लंग कैंसर के सबूत हैं। 96.7 फीसदी मामलों में नतीजा बिल्कुल सटीक निकला। यह रिसर्च फ्लोरिडा की फार्मास्यूटिकल लैब बायोसेंटडीएक्स ने की है।

 

lungs cancer

इंसानों से ज्यादा तेज होती है सूंघने की त्रमता

वैज्ञान की माने तो इंसान की तुलना में डॉग्स की नाक 10,000 गुना ज्यादा तेज होती है। इस बात को हर कोई जानता है कि डॉग्स ड्रग्स और विस्फोटकों को सूंघ कर पता कर लेते हैं। लेकिन 96.7 फीसदी सटीकता से कैंसर का पता लगाना, यह जानकारी पहली बार सामने आई है। शोध की हेड हीथर जनक्वेरा के मुताबिक कैंसर के अन्य मामलों का पता लगाने के लिए भी इस शोध की मदद ली जा सकती है। जल्दी पता लगने पर कैंसर के रोगियों के बचने की संभावना ज्यादा होती है।

जनक्वेरा कहती हैं, "यह काम उत्साहित करने वाला है क्योंकि यह रिसर्च के दो अहम रास्ते खोलता है। दोनों के जरिए कैंसर का जल्द पता लगाने वाले टूल्स बनाए जा सकते हैं। एक में कैंसर की पहचान के लिए कैनिन की गंध पकड़ी जाती है। दूसरे में खून के बायोलॉजिक कंपाउंड्स में आए बदलाव को डॉग्स पकड़ लेते हैं। इन कंपाउंड्स का इस्तेमाल कैंसर का पता लगाने वाले टेस्टों में किया जा सकता है।"

lungs cancer

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/dogs-are-detecting-lung-cancer-4422709/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज