20 की उम्र के बाद सिगरेट पीने वालों के साथ रहने से हो सकती है बीपी की समस्या

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जो लोग सिगरेट पीने वालों के साथ रहते हैं उन्हें भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। हाल ही हुई एक रिसर्च में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसे लेकर सभी को सतर्कता बरतनी होगी। शोध के मुताबिक 20 साल से अधिक उम्र के जो लोग सिगरेट पीने वाले लोगों के साथ रहते हैं उन 15 फीसदी लोगों में उच्च रक्तचाप की तकलीफ होने की आशंका अधिक रहती है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि धूम्रपान के वातावरण से खुद का बचाव किया जाए तो हाइपरटेंशन जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

पैसिव स्मोकिंग (सिगरेट पीने वाले व्यक्ति के आसपास रहने वाला व्यक्ति) से घर और कार्यस्थल पर हाइपरटेंशन की तकलीफ होने की समस्या 13 फीसदी बढ़ जाती है। पैसिव स्मोकर के संपर्क में दस साल या इससे अधिक समय तक रहने वाले व्यक्ति को उच्च रक्तचाप होने की समस्या 17 फीसदी अधिक हो जाती है। इसमें पुरुष और महिला दोनों को बराबर खतरा रहता है। ये खुलासा इटली के मिलान में हाल ही हुए यूरोहैल्थ केयर 2019 साइंटिफिक कांग्रेस में शोधकर्ताओ ने किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि जो लोग सबसे कम समय तक संपर्क में रहते हैं उन्हें दोगुना खतरा होता है। वैज्ञानिकों ने इसका खुलासा सिगरेट पीने वाले लोगों के पास रहने वाले 1,31,739 लोगों के यूरिन में कोटिनाइन और निकोटिन की मात्रा जांचने के बाद किया है। शोध में शामिल किए गए सभी लोगों की औसत उम्र 35 वर्ष थी।

सिगरेट पीने वालों से रहें दूर

कोरिया के सियोल स्थित सुंगक्योवान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बियोंग जिन किम का कहना है कि सिगरेट पीने वाले व्यक्ति से दूरी ही इस तरह के खतरों से बचा सकती है। वे बताते हैं कि शोध में उन्होंने पाया कि जो लोग सिगरेट नहीं पीते हैं पर सिगरेट पीने वालों के आसपास रहते लंबे समय तक रहते हैं उन्हें उच्च रक्तचाप होने की तकलीफ अधिक होती है।

घर या ऑफिस में अधिक खतरा

शोध में जो लोग सिगरेट नहीं पीते थे और उन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या थी उसमें से अधिकतर लोगों घर या ऑफिस में सिगरेट के धुंए और उसके दूषित तत्त्वों की चपेट में आते थे। ऐसे लोगों की संख्या करीब 27.9 फीसदी थी। शोध में सलाह दी गई है कि इस तरह की तकलीफ से बचाव के लिए सिर्फ एक ही उपाय है कि सिगरेट पीने वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर रखी जाए जिससे उच्च रक्तचाप की समस्या भी नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/avoid-passive-smoking-at-home-and-workplace-know-why-4602114/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज