अमरीका नौसेना पायलट ने अज्ञात उड़नतश्तरी देखी, पायलट ने कहा- ये उड़नतश्तरी दिनभर के लिए निकलते हैं
नई दिल्ली। वर्ष 2015 में मार्च से लेकर गर्मी के मौसम के बीच अमरीकी ( America ) सेना पायलट ( pilot ) ने आकाश में विचित्र वस्तु देखने की पुष्टि की। इनमें एक आंधी की विपरीत दिशा में ऊपर घूमती एक वस्तु थी। यह वस्तु करीब-करीब ईस्ट कोस्ट में हर दिन देखी गई। मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस अवधि में पायलट ने अपने सीनियरों को बताया कि उड़न तश्तरी में कोई इंजन नहीं देखी और इंफ्रारेड एक्जास्ट के भी कोई चिन्ह नहीं दिखे, लेकिन ये उड़नतश्तरी 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हाइपरसोनिक गति से पहुंचने में सक्षम रही।
प्लूटो पर अत्याधिक ठंड होने के बावजूद भी क्यों नहीं जमते उसके समुद्र, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
समाचार पत्र के मुताबिक, नौसेना पायलट के रूप में पिछले 10 साल से जुड़े एफ/ए सुपर हरनॉट के पायलट लेफ्टिनेंट रेयान ग्रेव्स ने कहा कि 'ये उड़नतश्तरी दिनभर के लिए निकलते हैं।' उन्होंने कहा कि विमान को हवा में रखने के लिए काफी मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। वर्ष 2014 में सुपर हरनॉट के पायलट एक उड़नतश्तरी ( UFO ) से टकराने के करीब थे।
मुश्किल लगता है राधा मोहन सिंह का दोबारा कृषि मंत्री बनना, नए मंत्री के लिए भी रहेगी चुनौती
पायलटों ने कुछ तस्वीरों का वीडियो भी बनाया है। लेफ्टिनेंट ग्रेव्स और चार अन्य नेवी पायलटों ने कहा कि उन्होंने उड़नतश्तरी को 2014 और 2015 में ट्रेनिंग के दौरान वर्जीनिया से फ्लोरिडा के बीच देखा है।
इनपुट- आईएनएस
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/u-s-navy-pilot-reported-ufo-off-east-coast-4632723/
Comments
Post a Comment