स्टूडेंट ने बनाया 'गैट टू स्लीप इजी' स्मार्ट बैड, होंगे ये फायदे

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया ( Australia )के एक युवक ने एक स्मार्ट बेड ( smart bed ) बनाया है, जो कई तरह की बीमारियों से तो बचाएगा ही, सुरक्षा का ख्याल भी रखेगा। औतार नाम का यह युवक खुद गंभीर बीमारी से उभरा था। उसके अनुसार- यह बेड मरीज को बेड से गिरने से तो बचाएगा ही, साथ ही बिस्तर पर पड़े रहने से होने वाली स्किन ( skin ) की गंभीर बीमारियों से भी बचाएगा।


बता दें अमरीका की साऊथवेस्ट यूनिवर्सिटी ( university )में इस स्टूडेंट( student ) ने ल्यूकेमिया बीमारी से ग्रस्त लोगों पर अध्ययन किया है। इसी दौरान उसे ऐसा बेड बनाने का विचार आया। उसके अनुसार- यह विचार इसलिए आया, क्योंकि बीमारी की वजह से उसने अपने तीन दोस्तों को गंवा दिया था।


औतार के अनुसार- उसके पास शोध करने की अनुमति थी, इसलिए उसने इस बीमारी पर अध्ययन करना शुारू कर दिया था। इस दौरान ऐसी घटनाए हईं, जिसमें उसके दोस्तों की जान चली गई। औतार के अनुसार- अगर इन बेडों का इस्तेमाल अस्पतालों में किया जाता है, तो वहां बेडों से मरीजों के गिरने में 30 प्रतिशत तक की कमी आएगी।


औतार ने कहा कि अस्पतालों में कुछ मरीजों के लिए ऐसे बेड हैं, जो थोड़े बहुत मूव करते हैं, लेकिन उनकी संख्या भी कम है और वो होते भी महंगे हैं। इन्हीं से प्रेरित होकर स्माट झुकावदार बेड बनाने की सोची। इस स्मार्ट बेड को तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ एनएसडब्ल्यू बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों ने मदद की। इस बेड को 'गैट टू स्लीप इजी' का नाम दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/student-invented-a-smart-bad-4579572/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज