बर्फ में दबा मिला भेड़िए का सही सलामत सिर, वैज्ञानिकों का दावा- है 40 हजार साल पुराना

नई दिल्ली। रूस ( Russia ) साइबेरिया ( Siberia ) के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्हें साइबेरिया की बर्फीली पहाड़ियों पर एक हिम युग के भेड़िए का सिर मिला है। बर्फ में दबे होने के कारण भेड़िए के दिमाग के साथ-साथ उसके बाल और दांत भी सही सलामत हैं। भेड़िए के सिर पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों का दावा है कि यह सिर 40 हजार साल पुराना है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भेड़िए का यह सिर करीबन 16 इंच लंबा है। इतना लंबा होने की वजह से यह सिर आज के समय के भेड़ियों के आकार से दोगुना है। इस खबर के उजागर होने के बाद वैज्ञानिकों में इस बात को जानने की उत्सुकता है कि आदि काल के जानवर आखिर कैसे दिखते होंगे।

सिग्नल की परेशानी का पता लगाने के लिए नासा जल्द लॉन्च करेगा ये नई सेटेलाइट

वैज्ञानिकों का कहना है कि भेड़िए के कटे सिर के आस-पास उसका धड़ नहीं मिला है। उसके कटे सिर के निशान का परिक्षण करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि भेड़िए पर किसी दूसरे जानवर ने ही हमला किया होगा।

जमीन पर बैठकर खाने से मिलते हैं कई फायदे! नए शोध में हुई पुष्टि

 

40,000 years old head of a wolf found

इतिहासकारों के अनुसार, रूस में मानवजाति 32 साल पहले स्थापित हुई थी। साइबेरिया में मिले भेड़िए के इस सिर की तुलना अब आज के समय के भेड़ियों से की जाएगी। इससे शायद यह साफ हो पाए कि कई सालों से बदलते हालत की वजह से जानवरों में कैसे-कैसे बदलाव आए। इस सिर के मिलने से वैज्ञानिक शायद यह जान पाएं कि हिमयुग ( Ice Age ) के क्या और कैसे हालात थे। भेड़िए के डीएनए ( dna ) की जांच से हिमयुग की जानकारी लेना आसान हो जाएगा।

आज रात आसमान में नजर आएगा दुनिया का सबसे बड़ा चांद, पृथ्वी के सबसे पास होगा यह ग्रह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/40-000-years-old-head-of-a-wolf-found-perfectly-preserved-in-siberian-permafrost-4708344/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया