अब खबरें लिखेगा यह पत्रकार रोबोट, खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। मीडिया के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस क्षेत्र में कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। अब चीन (china) में ऐसा रोबोट तैयार किया गया है, जो पत्रकारिता (journalism) करेगा। लोग इसकी खासियतें जानकर हैरान हो रहे हैं। दरअसल, चीन ने एक ऐसा पत्रकार रोबोट बनाया है, जो कुछ सैकेंड ( few second )में लगभग 300 शब्दों का लेख बड़ी आसानी से लिख सकता है। पत्रकारों के लिए यह किसी चमत्कार (merical ) से कम नहीं हैं।

 

robot

बता दें कि इसमें सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस रोबोट का पहला लेख चीनी मीडिया में छप भी चुका है। इस रोबोट का नाम जिआओजुन रखा गया है। इसका परीक्षण किया जा चुका है। बता दें कि पत्रकार ( journalist ) के रूप में यह दुनिया का पहला रोबोट है।

जानकारी के मुताबिक यह रोबोट (जिआओजुन )एक सैकेंड में 300 शब्दों का लेख सफलता पूर्वक बिना किसी गलती के लिखता है।

 

robot

चीन के पत्रकारों ने इस रोबोट के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि गुआंगजौ के सदर मेट्रोपोलिश डेली में इसका लिखा हुआ लेख प्रकाशित ( published )हुआ है। रोबोट पत्रकार ने यह लेख वसंत उत्सव के दौरान यात्रियों की भीड़ पर लिखा था।

चीन के ऐसे आविष्कार (invent ) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह रोबोट पत्रकार हर तरह के लेख लिखने की समझ रखता है। इतना ही नहीं यह रोबोट पत्रकार खबरें ही नहीं लिखता बल्कि उन खबरों के बारे में विस्तार से चर्चा भी करता है।

 

robot

हालांकि चीन ने इसको बनाते समय कुछ खामिया भी छोड़ दी थीं, जिस कारण यह रोबोट पत्रकार आम पत्रकारों की तरह खबरें सही तरीके से पहचान नहीं पाता है। इसके अलावा यह रोबोट पत्रकार किसी का इंटरव्यू भी नहीं ले सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/scientist-has-invented-new-journalist-robot-4689605/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया