ऐसी जगह जहां दिन में तीन बार होता है सूर्योदय, जानें कौन सा है वह खास स्थान

नई दिल्ली। धरती पर दिन और रात का पता सूर्य के उदय और अस्त होने पर लगता है। यह बात सभी जानते हैं कि दिन में एक बार ही सूरज उदय होता है, लेकिन आपको बता दें कि एक ऐसी जगह भी है जहां प्रत्येक दिन में तीन बार सूर्योदय औऱ सूर्यास्त होता है। जी हां ये सच है। इस सच के बारे में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है।

ग्रह तीन तारों की परिक्रमा लगाता

दरअसल वैज्ञानिकों ने कुछ समय पहले एक नए ग्रह की खोज की थी। जो पृथ्वी से 340 प्रकाश वर्ष दूर और बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से चार गुना ज्यादा वजनी है। यह ग्रह तीन तारों की परिक्रमा लगाता है। यह एक ऐसा ग्रह है जहां पर प्रत्येक दिन में तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है। तारामंडल सेंटोरस से स्थिति और पृथ्वी से 340 प्रकाशवर्ष दूर स्थित एचडी-131399बी ग्रह करीब काफी नया है।

नए ग्रह की उम्र 1.6 करोड़ साल

वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में बताया है कि इस नए खोजे गए ग्रह की उम्र केवल 1.6 करोड़ साल है जबकि आपको बता दे कि पृथ्वी की आयु 4.5 अरब साल है। दरअसल ऐसा इसलिए है कि प्रथम निर्मित ग्रह अत्यधिक गर्म होते हैं। उन्हे शीतल होने में बहुत लंबा समय लगता है।

बता दें कि यह एक महत्वपूरण तथ्य है कि ग्रह का जितना अधिक द्रव्यमान होगा, उसे शीतल होने में उतना ही ज्यादा समय लगेगा। यह तारा प्रणाली पृथ्वी से 300 प्रकाशवर्ष दूर एक खुले तारों के समूह का भाग है, जिसे हम एसोसिएशन कहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/sunrise-and-sunset-three-times-a-day-in-this-place-4715015/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया