दिल के रोगियों के लिए अच्छी खबर, सोते वक्त अटैक से अलर्ट करेगी ये डिवाइस

नई दिल्ली। जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारी है, उन लोगों को अक्सर हार्ट अटैक heart attack का डर लगा रहता है। दिन के समय ऐसा होने पर तो किसी न किसी तरह इस पर काबू किया जा सकता है। किंतु रात को ऐसा करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने ऐसी चीज बनाई है, जिससे आप दिल का दौरा पड़ने की आशंका पर नजर रख सकेंगे। खास बात यह है कि यह प्रणाली बिना छुए काम करेगी।

 

heart

अमरीका amrica के वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार- जिन जब दिल का दौरा पड़ता है, उस वक्त इंसान को कोई रास्ता नहीं सुझता है और घबराहट के कारण सांसे रुकने लगती हैं।


वैज्ञानिकों ने जिस उपकरण की खोज की है उसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी डिवाइस Artificial Intelligence Device कहते हैं। गूगल होम Google Home और अमेजन एलेक्सा Amazon Alexa जैसे स्मार्ट स्पीकर smart Speaker या स्मार्टफोन smartphone के लिए एक नए कौशल को विकसित करने से उपकरण को हांफने की आवाज का पता लग सकेगा और वे मदद के लिए किसी को बुला पाएंगे। तत्काल कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन Cardiopulmonary resuscitation (सीपीआर) से किसी के जीवित बचने की संभावना दोगुनी से तिगुनी तक बढ़ जाती है लेकिन इसके लिए किसी का आस-पास मौजूद रहना जरूरी है।



heart

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी university के एसोसिएट प्रोफेसर श्याम गोलाकोटा के अनुसार- "कई लोगों के घर में स्मार्ट स्पीकर होते हैं और इन उपकरणों में ऐसी शानदार क्षमताएं हैं, जिनका लाभ लिया जा सकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि- "हमने एक ताररहित प्रणाली की कल्पना की है, जो सांस लेने में तकलीफ होने की किसी घटना पर लगातार नजर रख सकती है और आस-पास मौजूद व्यक्ति को चौकन्ना कर सीपीआर देने के लिए बुला सकती है। और अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो उपकरण अपने आप आपात नंबर पर फोन मिला देगा।”



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/this-device-will-alert-from-heart-attack-while-sleeping-4765816/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया