यहां जान लीजिए, व्यक्ति के मरने के बाद उनके अकाउंट के साथ फेसबुक क्या करता है...
नई दिल्ली: आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति फेसबुक ( Facebook ) से जुड़ा हुआ है। यहां लोग अपनी बातें, फोटो, वीडियो ( video ) जैसी कई अन्य चीजें शेयर करते हैं। लेकिन लोग अपने अकाउंट का पासवर्ड अपने तक ही रखते हैं, जो कि सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी भी है। वहीं हर साल नाजाने कितने लोग मरते हैं। ऐसे में फेसबुक पर मरे हुए लोगों के अकाउंट की संख्या करोड़ों में पहुंचती जा रही है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि फेसबुक में एक ऐसा फीचर है जिससे किसी भी मृत व्यक्ति की याद में उसकी समाधि बनाई जा सकती है।
क्या करता है फेसबुक
मृत लोगों के अकाउंट को फेसबुक द्वारा 'मेमोरियलाइज' कर दिया जाता है। मतलब कि अकाउंट डिलीट नहीं होता बल्कि, लोग मृत व्यक्ति की यादों को सहेज सकें। इसलिए उनकी फोटो ( photo ) और पोस्ट को फेसबुक बचाकर रखता है। मेमोरियलाइज्ड अकाउंट में व्यक्ति के नाम के आगे रिमेंबरिंग जुड़ जाता है। इसका मतलब होता है कि उन्हें याद किया जा रहा है। अगर मृत व्यक्ति ने अपनी टाइमलाइन लोगों के पोस्ट करने के लिए खोली है तो लोग वहां पोस्ट भी कर सकते हैं। उनके जन्मदिन पर लोगों को नोटिफिकेशन जाता है।
ऐसे मिलती है फेसबुक को मृत लोगों की खबर
अगर मृत व्यक्ति ने कोई फेसबुक पेज ( Facebook Page ) बनाया है, जिसका वो इकलौता एडमिन है तो ऐसे में फेसबुक को मौत की खबर मिलते ही उस पेज को डिलीट कर देता है। वहीं अगर मृत व्यक्ति ने कोई 'लिगेसी कॉन्टैक्ट' तय किया हो तो वो अकाउंट में बदलाव कर सकता है। लिगेसी कॉन्टैक्ट वाले पेज के आखिर में फेसबुक आपसे पूछता है कि क्या आप किसी मृत व्यक्ति की जानकारी फेसबुक को देना चाहते हैं। ऐसे में उस पर क्लिक करके आप एक फॉर्म तक पहुंच जाते हैं जो कि अकाउंट मालिक को मृत घोषित करने के पहले भरना होता है। हालांकि, इसके लिए मरे हुए व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट ( Death Certificate ) चाहिए होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/what-facebook-does-with-dead-users-account-4771170/
Comments
Post a Comment