हार्ट अटैक की जानकारी पहले ही दे देगा ये ई-टैटू, जानें क्या हैं और खासियतें

नई दिल्ली। लोग टैटू tattoo को फेशन के तौर पर बनवाते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ई-टैटू बनाया है जिसकी मदद से अब हार्ट heart की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इस ई-टैटू को टेक्सास यूनिवर्सिटी university के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। ये ईसीजी (इलेक्ट्रो कार्डियो ग्राम) और एससीजी (सीज़मो कार्डियोग्राफी) को स्कैन कर हार्ट से संबंधित जानकारी यूजर को देगा।

 

e tattoo

ई-टैटू की है ये खासियत
-बता दें कि जिस शोधकर्ता ने इस ई-टैटू को बनाया है उसने ई-टैटू में बेहद पतले और आसानी से खिंचने वाले सेंसर लगाएं हैं।
-यह मार्केट market में उपलब्ध फिटनेस fitness ट्रैकर tracker से अच्छे हैं।
-इसमें फिलामेंट्री सर्पेटाइन पॉलीविनायल फ्लोराइड भी उपयोग किए गए हैं, जो इसे काफी हल्का बनाते हैं।
-इसको लंबी अवधी तक पहना जा सकता है।
-ई-टैटू में 3डी डिजिटल digital इमेज को-रिलेशन तकनीक tecnology का इस्तेमाल किया गया है।
-इस तकनीक की मदद से यह जाना जाता है कि सीने के किस हिस्से में वाइब्रेशन हो रहा है। वहां ई-टैटू लगाया जाएगा तो बेहतर परिणाम देगा।

 

e tattoo

कैसे करें इस्तेमाल
ई-टैटू को अलग तरह से डिजाइन किया गया है। ये एक जाल की तरह दिखता है। इसकी लंबाई 38.1 मिमी और चौड़ाई 63.5 मिमी है। इस ई-टैटू को सीने पर चिपका दिया जाता है। इससे पहले खिंचने वाले इस सेंसर को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जाता है।

हालांकि, शोधकर्ता इस ई-टैटू को वायरलेस तरीके से चार्ज करने की नई तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा डिवाइस के डाटा को स्टोर करने की प्रक्रिया में भी सुधार किया जा रहा है।

 

e tattoo

टेक्सास यूनिवर्सिची के प्रोफेसर नैन्शू लू के अनुसार- हृदय रोगों का पता लगाने के लिए सिर्फ ईसीजी ही काफी नहीं है। इसलिए ई-टैटू में एससीजी का फीचर भी दिया गया है। वर्तमान में एससीजी फीचर वाले फिटनेस ट्रैकर उपलब्ध हैं, लेकिन भारी होने के कारण लंबे समय तक उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/this-e-tattoo-will-give-information-of-heart-attack-already-4765420/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज