अगर आप भी चबाते हैं नाखून तो हो जाएं सावधान, कही आपको तो नहीं ये बीमारी

नई दिल्ली। जब भी लोग परेशान होते हैं या कुछ सोच रहे होते हैं तो अक्सर नाखून चबाने लगते हैं। यह सेहत के लिए नुकसान दायक है इसके बावजूद लोग इस आदत को काबु नहीं कर पाते। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसी आदत के लोग मानसिक बीमारी (mental disorder) का शिकार होते हैं।

 

nails

यूनिवर्सिटी ने किया शोध

बता दें कि इस पर यूनिवर्सिटी ( university ) ऑफ कैलिफोर्निया ( California )के शोधकर्ताओं ने शोध ( research )किया था जिसमें उन्होंने ऐसा आदत के शिकार लोगों पर अध्ययन किया। अध्ययन के बाद इस बात का दावा किया कि नाखून चबाना सिर्फ एक गंदी आदत ही नहीं है बल्कि एक तरह कि मानसिक विकार भी है। शोध में खुलासा करते हुए बताया गया की नाखून चबाने से छुटकारा पाना धूम्रपान ( smoking )की लत छोड़ने के बराबर है। हालांकि, नाखून चबाने की आदत को लेकर कई शोध किए गए और लोगों को इससे हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया गया लेकिन नाखून चबाने की आदत कई लोगों में अब भी देखी जा सकती है।

 

nail

इंसान की इस आदत को चिकित्‍सा विशेषज्ञ ने मनोरोग की श्रेणी में रखा हैं। अमेरिकी साइकेट्री एसोसिएशन ने इसे 'सामान्‍य गंदी आदत' की जगह 'सनकी बाध्‍यकारी विकार' यानी ओसीडी की श्रेणी में शामिल किया है। खबरों के अनुसार- 'डायग्नोस्टिक एंड स्टैटिस्टिकल मैनुअल ऑफ मेंटल डिसऑर्डर' के आगामी संस्‍करण में नाखून कुतरने की आदत को ओसीडी श्रेणी में शामिल किया है।

नाखून खाने से होती है ये बीमारी

आनिकोफ़ेजिया या नेल्स कुतरना एक मेंटल डिसॉर्डर यानि मानसिक विकृति है जिससे कई लोग पीड़ित हैं। इसे एक साइकोलॉजिकल बीमारी भी मानते हैं जिसे ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर ( ओसीडी ) कहते हैं। इसमें कई लोग बार बार हाथ धोते रहते हैं, कई लोग तालों को एक बार बन्द करके बार बार चेक करते हैं, इसी प्रकार बार बार नेल कुतरना भी ओसीडी माना जाता है।

बार बार नेल्स कुतरने से नेल्स के आसपास लाली व सूजन भी आ जाती है। कभी कभी नेल्स के आस पास जख़्म भी हो जाता है जिससे नेल्स के आसपास की त्वचा में इंफ़ेक्शन हो जाता है और मुंह में हाथ जाने से मैल व रक्त के साथ बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं, जिससे अन्य कई तरह की बीमारियां जैसे कोल्ड, डायरिया, भूख कम लगना, फंगल इंफ़ेक्शन होना आदि हो जाती है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/chew-nails-should-be-avoided-it-can-cause-of-disease-4713206/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज