ज्यादा कॉफी पीना सेहत के लिए लाभदायक, नए शोध में किया गया दावा

नई दिल्ली। चाय और कॉफी (coffee )पीना आम बात है। कुछ लोग इसे स्वास्थ्य ( Health ) के लिए हानिकारक मानते हैं, तो कुछ लाभदायक ( benifit )। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह दावा किया गया है कि कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि कितनी कॉफी पीना लाभदायक होता है।

इस भीम कुंड की गहराई वैज्ञानिक भी नहीं माप पाए, जानें क्या है इसका रहस्य

 

coffee

अध्ययन (reasearch ) के अनुसार जो लोग एक दिन में 25 कप तक कॉफी पीते थे, उनके लिए कई तरह के खतरे की बात की जाती थीं। कहा जाता था कि इसका धमनियों पर बुरा असर पड़ता है। इससे धमनियां सिकुड़ती हैं। लेकिन हालिया शोध में दावा किया गया है कि ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि यह धमनियों के लिए भी लाभदायक है।

आकाश में दुश्मनों को शिकस्त देने के लिए भारत अगले महीने करेगा अपना पहला 'अंतरिक्ष युद्धाभ्यास'

अध्ययन के अनुसार- धमनियां हमारे हृदय से ऑक्सीजन (oxygen ) और पोषक तत्वों से मिले रक्त को हमारे पूरे शरीर तक पहुंचाने का काम करती हैं। अगर धमनियों का लचीलापन खत्म हो जाए तो ये सख्त हो जाती हैं। इससे हृदय पर जोर पड़ता है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

 

ब्रिटेन( Britain ) की क्वीन मैरी लंदन यूनिवर्सिटी (university ) के अनुसंधानकर्ताओं ने इस अध्ययन में 8,000 लोगों को शामिल किया। पहले किए गए शोधों में कहा गया था कि कॉफी पीने से धमनियां सख्त हो जाती हैं। हालिया शोध ने इस बात को खारिज कर दिया। नए शोध में दावा किया गया कि कॉफी पीने से हृदयाघात का खतरा कम होता है।

अब प्लास्टिक के वेस्ट से बनाया जाएगा ईंधन, नए शोध में हुआ खुलासा

शोधकर्ताओं के अनुसार- कॉफी पीने से धमनियों की सख्ती से जोड़ने वाले पहले के अध्ययन गलत थे और प्रतिभागियों की कम संख्या होने की वजह से इनको सर्वमान्य नहीं माना जा सकता।

 

coffee

अध्ययन के लिए कॉफी की खपत को तीन श्रेणियों में बांटा गया था। पहली- जो एक दिन में एक कप से कम कॉफी पीते हैं, दूसरी- जो प्रतिदिन एक से तीन कप और तीसरी- जो तीन कप से ज्यादा कॉफी पीते हैं।

अब खबरें लिखेगा यह पत्रकार रोबोट, खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान

एक दिन में 25 कप से ज्यादा कॉफी पीने वाले लोगों को अध्ययन से बाहर रखा गया। लेकिन इस उच्च सीमा तक कॉफी पीने वाले लोगों की तुलना जब एक कप से कम कॉफी पीने वालों से की गई, तो उनकी धमनियों में सख्ती बढ़ जाने जैसा कुछ नहीं देखा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/drinking-more-coffee-is-beneficial-for-health-4689960/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज