समुद्र के सीने दबा था 1200 साल पुराना मंदिर, नावों में लदा मिला करोड़ों का खज़ाना

नई दिल्ली। इजिप्ट ( Egypt ) के शहर हेराक्लिओन ( Heracleion ) में समुद्र के अंदर से करीब 1200 साल पुराना मंदिर मिला है जिसे देख हर कोई हैरान है। पुरातत्वविदों ( Archaeologists ) का कहना है कि समुद्र के अंदर से जो खजाना मिला है उनमें तांबे के सिक्के, पिलर्स और गहने मिले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस 1200 साल पुराने मंदिर की खोज यूरोप और इजिप्ट के पुरातत्वविदों ने मिलकर की है। मंदिर के मिले हिस्से को मुख्य मंदिर का हिस्सा बताया जा रहा है।

डॉक्टर नहीं सेब में मौजूद लाखों बैक्टीरिया रखते हैं आपको बीमारी से दूर, बस इस बात का रखें खयाल

Mysterious destroyed temple

बता दें कि मंदिर को स्कैनिंग डिवाइस की मदद से खोजा गया है। पुरातत्वविदों के मुताबिक जो हिस्सा समुद्र से मिला है वो इजिप्ट का अटलांटिस क्षेत्र माना जा रहा है। बिखर चुके इस मंदिर को ग्रीक मंदिर बताया जा रहा है। इस खजाने में मंदिर के बड़े-बड़े खंबों के साथ-साथ मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं जिन्हें तीसरी या चौथी शताब्दी का बताया जा रहा है। मंदिर के साथ ही खजाने से लदे हुई नाव भी मिली हैं, जिनमें करोड़ों के सोने के सिक्के मिले हैं।

20 अगस्त तक चांद पर पहुंच जाएगा चंद्रयान-2, इसरो ने साझा की ये जानकारी

Mysterious temple

पुरातत्वविदों की टीम के मुताबिक किसी समय हेराक्लिओन को मंदिरों का शहर बुलाया जाता था। इस शहर को इजिप्ट के कारोबार का केंद्र माना जाता था। सुनामी आने की वजह से इलाका पूरी तरह बर्बाद हो गया था।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, रेबीज-रोधी, विष-रोधी दवाइयों के लिए भारत पर निर्भर है पाकिस्तान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/mysterious-destroyed-temple-and-treasure-laden-ships-found-in-egypt-4894997/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया