9 हज़ार साल पहले गायब हुई बस्ती के मिले अवशेष, वैज्ञानिकों ने निकाली ये खास चीजें

नई दिल्ली। इजराइल ( Israel ) में नौ हजार साल ( years ) पुरानी गायब ( Disappeared ) हुई बस्ती के होने के सबूत मिले हैं। वैज्ञानिक ( scientist ) इस बस्ती ( village ) को नवपाषाण काल युग की बता रहे हैं। जिसमें खुदाई करते समय़ कई तरह के उपकरण, आभूषण ( Jewelery ) , मूर्तियां ( sculptures )
और बीज मिले हैं। इसके साथ ही कई ऐसे अवशेष भी मिले हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक जानकारी जुटाने में लगे हैं।

 

old

पुरातत्वविदों का मानना है कि पश्चिमी यरुशलम से पांच किलोमीटर दूर मोत्ज़ा जंक्शन के पास जिस प्राचीन ( Ancient) बस्ती का पता चला है उसमें 9 हज़ार साल पहले लगभग 3,000 लोग रहा करते थे। वैज्ञानिकों को इस बस्ती में कई तरह के पत्थर, मार्बल और इमारतों का ढांचा मिला है, जिनमें कमरे हुआ करते थे।

इन घरों में लोगों के रहने की कुछ ऐसी चीजें भी मिली हैं जिनसे उनके होने के पक्का सबूत है। जैसे चमकीले पत्थर, शिकार और लड़ाई के दौरान इस्तेमाल होने वाला तीर, अजीबो-गरीब आकार के पत्थर जिन्हें मरने के बाद शरीर के साथ में दफना दिया जाता था। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ छोटे आकार के भी कड़े मिले हैं जो शायद बच्चों को पहनाए जाते होंगे। इसके साथ ही एनाटोलिया के लावे से बने खास पत्थर भी यहां से मिले हैं।

 

old

इसराइल के पुरातत्व प्राधिकरण के अनुसार, यह खोज क्षेत्र में नवपाषाण काल के बदलाव को इतिहासकारों को समझने में मदद करेगी। इससे पहले यह समझा जाता था कि इस इलाके में कभी इंसानी बस्ती नहीं रही होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/the-village-disappeared-9000-years-ago-in-israel-4854431/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज