तनाव और डिप्रेशन को कम करती है शराब, नए शोध में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। शराब alcohol को पीना सेहत के लिए हानिकारक harmful है। इसलिए इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं ने शराब की अलग—अलग किस्मों पर शोध किया, जिसमें वे इस नतीजे पर पहुंचे कि ये स्वास्थ के लिए लाभदायक भी हो सकती है। शोध में शराब की कुछ किस्मों को दवा टेंशन ( tension ) और डिप्रेशन ( Depression ) दूर करने की दवा बताया है। यह शोध अमरीका ( amrica ) की यूनिवर्सिटी ( university ) के शोधकर्ताओं की ओर से किया गया है।

 

drink

अमरीका में यूनिवर्सिटी ऑफ बफेलो के सहायक यिंग जू के मुताबिक शराब की कई किस्मों में से रेड वाइन ही एक मात्र ऐसी शराब है, जिसमें ऐसा तत्व पाया जाता है जो तनाव से दूर रखने में मदद करता है। यह जिस पौधे ( plants )से बनती है, उसमें खास तत्व कंपाउंड रेसवेराट्रोल पाया जाता है। ये एंजाइम के स्राव को रोककर तनाव के प्रभाव को कम करता है।

एक साइंस जर्नल में प्रकाशति रिपोर्ट में रेड वाइन से होने वाले फायदों और कंपाउंड रेसवेराट्रोल तनाव को रोकने में कैसे मदद करता है, इस बारे में विस्तार से बताया गया है।

 

drink

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि अंगूर और बेरी के बीजों में पाया जाने वाला रेसवेराट्रोल डिप्रेशन को रोकता है। लेकिन इस खास तत्व का फॉस्टोडिएस्टरेज 4 से किस तरह का संबंध है, वो अभी तक पता नहीं चल पाया है। दरअसल फॉस्टोडएिस्टेरेज 4 तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कॉर्टिकोस्टेरोन को प्रभावित करता है।

कैसे करती है तनाव को कंट्रोल करने का काम

तनाव और डिप्रेशन को कम करने के लिए कॉर्टिकोस्टेरोन शारीरिक क्रिया नियंत्रित करता है। ज्यादा तनाव होने से दिमाग में हॉर्मोेन की मात्रा बढ़ जाती है। जिसके कारण टेंशन और डिप्रेशन दोनों पैदा होने लगते हैं। शोधकर्ताओं ने इस बात का भी खुलासा किया कि कॉर्टिकोस्टेरोन की अत्यधिक मात्रा से प्रेरित होकर पीडीई4 तनाव और चिंता का कारण बनते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने चेताया जरूर है कि रेड वाइन पीने से तनाव तो दूर होता है, लेकिन इससे नशे सहित कई और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का खतरा भी बना रहता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/scientist-had-proved-alcohol-reduces-stress-and-depression-4901205/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज