बचपन से था डायनोसोर से प्याार, बड़ा हुआ तो खोज निकाला 6.5 करोङ साल पुराना कंकाल
बचपन में स्टीवन स्पीलबर्ग की जुरासिक पार्क फिल्मों ने हमारा परिचय लाखों साल पहले विलुप्त हो गए डायनासोर की दुनिया से करवाया। फिल्म ने बच्चों की स्मृति में इस कदर जगह बना ली कि फिल्म की काल्पनिक दुनिया भी असल जान पडऩे लगी। डायनासोर के लिए कुछ ऐसी ही दीवानगी थी अमरीका के हैरिसन ड्यूरन की। बरसों बाद अपनी इसी दीवानगी के कारण उन्होंने ट्राइसराटॉप्स प्रजाति के डायनासोर का कंकाल खोजा निकाला है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पारिस्थितिकी और विकासवादी जीव विज्ञान का अध्ययन कर रहे हैरिसन ने अपनी इस खोज में मिले डायनासोर का नाम एलिस रखा है।
उन्होंने उत्तरी डकोटा के बैडलैंड्स में दो सप्ताह के पेलियोन्टोलॉजी खुदाई के दौरान इसे कंकाल की खोज की थी। हैरिसन का खोजा हुआ यह कंकाल 6.5 करोड़ (65 मिलियन) साल पुराना है। इसका नाम उन्होंने उस जमीन के दिवंगत मालिक के नाम पर रखा था। उन्होंने अपनी खोज के दौरान खुदाई में 7.9 करोड़ ( 79 मिलियन) साल पहले के्रटेशियस युग के पौधों के जीवाश्म भी मिले हैं। अब वे प्रयोगशाला में परीक्षण कर इसके बारे में अन्य जानकारियां जुटा रहे हैं। वहीं जल्द ही इसे विश्वविद्यालय के साइंस म्यूजियम में प्रदर्शित भी करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/a-student-who-love-dinosaurs-since-childhood-discovers-a-tricerat-skul-4927223/
Comments
Post a Comment