इस जानवर ने अनजाने में बनाया ऐसा रिकॉर्ड वैज्ञानिक भी हुए हैरान

नई दिल्ली। जानवर जब इंसानों की तरह रिकॉर्ड बनाने लगें तो समझ जाना चाहिए कि प्रकृति में तेजी से बदलाव हो रहा है। लोमड़ी की एक प्रजाति ने नॉर्वे के एक द्वीप से कनाडा के एक द्वीप तक की अविश्वसनीय दूरी तय की। ये रिकॉर्ड ऐसा है जिसे आजतक केवल इंसान ही बना पाए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोमड़ी को ये दूरी तय करने में चार महीने का समय लगा। किसी जानवर द्वारा इस अविश्वसनीय ( incredible ) दूरी को तय करने से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। ये हैरतअंगेज़ काम एक तटीय या नीले लोमड़ी ( arctic fox ) ने किया है। इस लोमड़ी ने 3,500 किलोमीटर की दूरी तय की है जिसे वैज्ञानिक चमत्कार बता रहे हैं।

चांद के और नजदीक पहुंचा चंद्रयान-2, चौथी बार सफलतापूर्वक बढ़ाई गई ऑर्बिट

यहां सवाल यह उठता है कि आखिर लोमड़ी का इतने मील तक दूरी तय करने का पता कैसे चला। गौरतलब है कि नॉर्वेजियन पोलर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने साल 2017 में इस लोमड़ी के गले में एक ट्रैकिंग कॉलर लगाया था। शोधकर्ताओं ने ऐसा इसलिए किया था ताकि वे इस प्रजाति की स्थिति के बारे में अध्ययन कर सकें। लोमड़ी को ट्रैक करने पर पता चला कि वह महीनों तक पश्चिमी स्पिट्सबर्गेन के समुद्र तट के किनारे रही।

भारतीय वैज्ञानिक इटली स्थित आईसीटीपी के नए निदेशक होंगे

Norway to Canada

शोधकर्ताओं द्वारा छापी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक लोमड़ी स्पिट्सबरगेन छोड़कर लगभग 939 मील की यात्रा करने के बाद 16 अप्रैल 2018 को ग्रीनलैंड पहुंची और वहां से 1 जुलाई को कनाडा तक की यात्रा की। अध्ययन में पता चला कि एक व्यस्क आर्कटिक लोमड़ी से युवा लोमड़ी 1.4 गुना तेज होती है। इनका मोटा फर इन्हें -50 सेल्सियस से -58 डिग्री फारेनहाइट तापमान से बचने में मदद करता है।

रास्ते में पड़ा मिलता है नोटों से भरा बटुआ तो ज्यादातर लोग करते हैं ये शॉकिंग काम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/arctic-fox-walks-3-500-km-from-norway-to-canada-4926779/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज