महिलाओं को छेड़खानी से बचाने के लिए युवक ने बनाई 'स्मार्ट चूड़ी', फीचर्स हैं बेहतरीन
नई दिल्ली। तेलंगाना हैदराबाद के एक शख्स ने महिलाओं की सुरक्षा ( women security ) को ध्यान में रखते हुए चूड़ियां बनाई हैं। 23 वर्षीय गडी हरीश नाम के एक युवक ने अपने दोस्त साईं तेजा के साथ मिलकर महिलाओं के लिए ऐसी चूड़ियों ( Smart Bangles ) का अविष्कार किया है जो उनकी सुरक्षा करेगी। इन चूड़ियों में दोनों दोस्तों ने एक लाइव लोकेशन ( Live Location ) शेयरिंग फीचर लगाया है जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
दुनिया पहली बार देखेगी सोने का अनोखा रूप, वैज्ञानिकों ने नाम दिया '2डी गोल्ड'
चूड़ियों में लगी इस खास डिवाइस के साथ-साथ ऐसी चीज भी फिट की गई है जो बिजली के झटके भी देगी। साथ ही मुसीबत को डिटेक्ट करने के बाद ये डिवाइस रिश्तेदारों और पुलिस को अपने आप मैसेज भेज देगी।
अब जानवरों से विकसित होंगे मानवीय अंग, जापान में विवादित रिसर्च को मंजूरी
हरीश के मुताबिक, सेल्फ सिक्योरिटी बैंगल ( Smart Bengals ) के सारे फीचर तब एक्टिव हो जाएंगे जब महिला अपने हाथ को एक खास कोण पर हिलाएगी। हरीश ने बताया कि- "सेल्फ सिक्युरिटी डिवाइस के एक्टिवेशन के दौरान यदि कोई महिला को पकड़ने की कोशिश करेगा, तो चूड़ी की बाहरी लेयर उसे जोरदार झटका भी देगी।"
बता दें कि हरीश सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि वह इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाए और महिलाओं को सुरक्षा दें। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसी डिवाइस मार्केट में आई हो। इससे पहले ऐसे लॉकेट भी आए जिसमें लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे इमरजेंसी फीचर थे।
अगर मशीनों का मुकाबला करना है तो हमें खुद को मशीनों के साथ जोड़ना होगा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/hyderabad-man-invents-smart-bangles-that-shock-women-attackers-4950281/
Comments
Post a Comment