वैज्ञानिकों ने खोजा स्‍तन कैंसर का इलाज, फैलने से रोकने के लिए कैंसर सेल्स को बदला फैट सेल्स में

नई दिल्ली। साल 2018 में आए आंकड़ों के मुताबिक, 96 लाख लोगों की मौत कैंसर से हो गई थी। वैज्ञानिकों के लिए कैंसर का इलाज ढूंढना एक चुनौती बन गई थी। हाल ही में वैज्ञानिकों के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। अब कैंसर के ट्यूमर को किसी और चीज में बदलकर उसका इलाज करना संभव है। ब्रेस्ट कैंसर के सेल को फैट सेल में बदलने में वैज्ञानिकों को सफलता हासिल हो गई है।

बता दें कि इस शोध को पहले चूहे पर किया गया। स्विट्जरलैंड में बेसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पहले पता लगाया कि स्तन कैंसर की कोशिकाओं को फैट कोशिकाओं में कैसे बदलना है। इसके लिए उन्होंने मेटास्टेसिस के ज़रिए चूहे के शरीर में कैंसर के सेल डाले कर उसके इलाज के दौरान वैज्ञानिकों के सामने कैंसर से लड़ने का आसान तरीका सामने आया। उन्होंने कैंसर सेल्स को विभाजित कर उन्हें फैट सेल्स में बदल देने में सफलता हासिल की।

सर्वे में हुआ खुलासा: 80 फीसदी लोग काम के वक्त होते हैं बीमार, 16 फीसदी लोगों की हो जाती मौत

Fat cells

क्‍या है प्रक्रिया

जब शरीर में कोई घाव होता है तब कोशिकाओं में अतिरिक्‍त द्रव्‍य बनने लगता है। ये कोशिकाएं धीरे-धीरे सेल में बदलने लगती हैं। इस प्रक्रिया को मेसेंचाइम कहा जाता है। शरीर में ये प्रक्रिया बेहद ज़रूरी होती है। शोध के बाद वैज्ञानिकों को पता चला कैंसर सेल शरीर में फैलने के लिए इसी का इस्तेमाल करता है। वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया के विपरीत एपिथेलियल की प्रक्रिया पर प्रयोग किया। इसके प्रयोग से कैंसर सेल को फैट सेल में बदलने में वैज्ञानिकों को सफलता हासिल हुई। हालांकि, अभी ये इलाज पूरी तरह से प्रमाणित नहीं है लेकिन परिणाम की उम्मीद है।

महिला ने 'चांद की धूल' के लिए नासा पर किया मुकदमा, नील आर्मस्ट्रांग को लेकर किया ऐसा दावा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/scientists-find-cure-for-breast-cancer-turns-cancer-cell-into-fat-cell-4975908/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया