शोधकर्ताओं का दावा! इस टोपी को पहनने के बाद उग आएंगे नए बाल
नई दिल्ली। उम्र से पहले बाल झड़ने की समस्या आजकल सबकी परेशानी का सबब हैं चाहे पुरुष हो या महिला। इस समस्या से लड़ने के लिए हर कोई जुगत लगाता है। कई लोगों की दुकान इसी से चल रही है। व्यापारी डरे हुए लोगों को और डराकर पैसे कमा रहे हैं। मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो बाल के झड़ने को रोकने और नए बाल उगाने के दावे लगातार करते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा शोध हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक उपकरण के इस्तेमाल से गिरते बालों पर रोक लगाई जा सकती है। अमरीका के विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जूडोंग वांग ने एक ऐसी टोपी बनाई है जिसे पहनने के बाद सिर के बाल फिर से उगने लगते हैं।
एक बार फिर तय हुई 'महाप्रलय' की तारीख, इस बार किसी पंडित ने नहीं वैज्ञानिकों ने किया दावा
कैसे काम करता है ये उपकरण
टोपी पहनने वाले शख्स को इस टोपी से ऐसी ऊर्जा मिलती है जो बाल के रोमों को जगाती है। इस टोपी की मदद से सिर में इलेक्ट्रिक पल्सेज को सन्देश पहुंचता है और वह बालों को फिर से उगाने में मदद करता है। बता दें कि इस उपकरण को बिना बाल वाले चूहे पर इस्तेमाल किया गया जो सफल रहा। वांग की मानें तो जिस शख्स को बाल उगाने हैं उसे दिन में कुछ घंटों तक ये टोपी पहनकर रखनी पड़ेगी। लेकिन सोते समय उसे उतार देना होगा क्योंकि तब यह टोपी काम नहीं करती।
इतने सालों से धरती पर घटी इन रहस्यमयी घटनाओं का नहीं मिला है आज तक कोई जवाब
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/hat-that-helps-reverse-male-balding-5159004/
Comments
Post a Comment