महिला सुरक्षा के लिए खास डिवाइस है 'माय बडी'

महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब ऑनलाइन दर्जनों ऐसे गैजेट्स और ऐप मौजूद हैं जो हर समय हमें अपनों की सुरक्षा में रखते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार अकेले दिल्ली में हीसाल 2017 में महिलाओं के खिलाफ 11,542 मामले दर्ज हुए, यानि प्रतिदिन लगभग 32 मामले और प्रति घंटे एक अपराध महिलाओं के खिलाफ ही हुआ। इसलिए तकनीक और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) की मदद से कुछ खास ऐप और गैजेट खास महिलाओं के लिए ही बनाए गए हैं। इन्हीं में से एक है ऑप्टी सेफ का बनाया 'माय बड्डी'। इस खास उपकरण को आपात स्थिति में जरूरत पडऩे पर आसानी से उपयोग के लिए जेब या बैग में रखा जा सकता है। मुसीबत के समय आपको डिवाइस से जुड़े लोगों तक संदेश भेजने और आस-पास मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाने के लिए केवल इसमें लगे ट्रिगर को दबाकर सायरन बजाना होगा। इस डिवाइस में एक परफेक्ट ट्रैकिंग सिस्टम भी है। संकट के समय उपकरण 'एसओएस' संदेश आपके चुने गए तीन अलग-अलग नंबरों पर भेजता है। इसे स्मार्टफोन से भी जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं यह लाइव ट्रैकिंग लोकेशन भी भेजता है।

महिला सुरक्षा के लिए खास डिवाइस है 'माय बडी'महिला सुरक्षा के लिए खास डिवाइस है 'माय बडी'

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/latest-technology/my-buddy-will-keep-you-safe-all-the-time-6059487/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया