आकाश गंगा में बना x का आकार, वैज्ञानिकों ने खोले सीक्रेट Black Hole के राज

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी से एक तरफ जहां दुनिया में हलचल मची हुई है। वहीं आकाशगंगा (Galaxy) में हर रोज हो रहे नई खगोलीय घटनाओं ने वैज्ञानिकों को सोच में डाल दिया है। दरअसल गैलेक्सी में अजीब तरीके की एक आकृति देखने को मिली। जो अंग्रेजी के अक्षर x की तरह दिखता है। चमकीली रौशनी से बना हुआ ये आकार वाकई चौंकाने वाला है।

Black Hole से निकली रौशनी
खगोलविदों के अनुसार इस तरह के विशाल रोडियो ऊर्जा का निकलने का कारण केंद्र में Black Hole का होना होता है। वर्जीनिया के नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑबजर्वेटरी के खगोलविद विलियम कॉटन का कहना है कि इस तरह का आकार लेने वाली केवल 10 प्रतिशत गैलेक्सी ही होती हैं। दक्षिण अफ्रीका में स्थित मीरकैट (MeerKAT) रेडियो टेलीस्कोप से हुए अध्ययन से पता चला है कि इस गैलेक्सी का आकार एक्स की तरह दिखता है, लेकिन वास्तव में ये एक बूमरैंग की तरह होता है। यह दिखाता है कि आकाशगंगा में कोई ऐसी चीज छिपी हुई है जिससे ये पदार्थ बह रहा है जो आकार दे रहा है।

अजीबो-गरीब पदार्थ बनाती है शेप
कॉटम और अन्य शोधकर्ताओं का कहना है कि हाइड्रोडायनामिकल बैकफ्लो मॉडल के जरिए चमकीली रौशनी और आकार के कारण को समझा जा सकता है। उनके मुताबिक आकाशगंगा के केंद्र में स्थित Black Hole लाखों सालों तक बहुत सारा पदार्थ अपने अंदर समेट लेता है, लेकिन जब वह बाद में इतने ज्यादा पदार्थ को पचा नहीं पाता है तो उससे ये लिक्विड निकलने लगता है। जो रिसकर आकाशगंगा में फैल जाता है। ये नए-नए आकार में बदलता रहता है। इससे रौशनी निकलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/scientists-found-x-shape-in-galaxy-it-made-with-liquid-of-black-hole-6105643/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज