Space में 7 सेटेलाइट का पेलोड भेजने में असफल रही Rocket lab, फेल हुआ 13वां मिशन

नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) संकट के बीच अमेरिका की कंपनी रॉकेट लैब (Rocket Lab) द्वारा लॉन्च किया गया सात सेटेलाइट का पेलोड (payload of seven satellites) अपने मिशन में नाकाम हो गया है। रॉकेट लैब, छोटे सेटेलाइटों को कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने में माहिर है लेकिन इस बार वो ऐसा करने में असफल हो गई । ये उसका 13वां मिशन(Rocket Lab’s 13th mission) था इससे पहले 12 बार वो सेटेलाइटों को रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष भेज चुकी है।

PM मोदी गुरु पूर्णिमा पर देंगे वीडियो संदेश, राष्ट्रपति करेंगे 'धर्म चक्र दिवस' का उद्घाटन

रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट लैब (Rocket Lab) अपने इलेक्ट्रॉन रॉकेट को शनिवार को न्यूजीलैंड स्थित प्रक्षेपण स्थल माहिया से अंतरिक्ष में भेज रही था। रॉकेट को लांच करने के बाद वे थोड़ा ऊपर उठा लेकिन कुछ देर बाद ये वहीं रूक गया। जानकारों के मुताबिक दूसरे चरण का ईधन चार मिनट तक जलने के बाद यह आगे नहीं बढ़ सका।

वहीं की तरफ से जारी किए बयाम में कहा गया कि रॉकेट(Rocket ) के ऊपर उठने, पहले चरण का ईधन जलने और पृथक्करण की प्रक्रिया तो पूरी तरह सफल रही, लेकिन रॉकेट सेटेलाइट का पेलोड भेजने में सफल नहीं हो सका।लेकिन हमारे वैज्ञानिक प्रक्षेपण असफल होने की जांच कर रही है।

चीन का वो खुफिया शहर, जिसे लाखों लोगों ने हाथों से खोदकर बनाया, Atom Bomb से भी नहीं कोई खतरा !

बता दें रॉकेट लैब (Rocket Lab) अब तक इलेक्ट्रॉन रॉकेट के माध्यम से कंपनी अब तक 12 बार सफल प्रक्षेपण कर चुकी है। प्रक्षेपण विफल होने से पहले रॉकेट लैब ने कहा था कि वह इस साल और अगले साल तक हर महीने लांचिंग करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/california-rocket-lab-failed-to-send-payload-of-seven-satellites-6245871/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज