वोटिंग फ्रॉम स्पेस: यह महिला एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष से करेंगी मतदान

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को होंगे। चुनावी सरगर्मियां इन दिनों पूरे शबाब पर हैं। लेकिन इस बीच नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री 41 वर्षीय कैथलीन रुबिन्स अपने अगले मिशन की तैयारियों में लगी हुई हैं। वे 7 जुलाई, 2016 को नासा की 60वीं महिला एस्ट्रोनॉट बन गईं जिसने अंतरिक्ष में उड़ान भरी। 115 दिन स्पेस में रहने के बाद वे पृथ्वी पर लौट आईं। लेकिन इस बार राष्ट्रपति चुनाव से कुछ सप्ताह पहले ही वे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के सफर पर रवाना हो जाएंगी और इसलिए अपना वोट लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने के बाद नहीं डाल पाएंगी। लेकिन, एक जिम्मेदार नागरिक और लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारीद को खास बनाने के मकसद वे पहली बार अपना वोट स्पेस स्टेशन से कास्ट करेंगी, जो बेहद अहम मौका होगा। खास होगा। क्योंकि ३ नवंबर को होने वाले अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में अंतरिक्ष से वोट डालने वाली केट रुबिन्स संभवत: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी।

वोटिंग फ्रॉम स्पेस: यह महिला एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष से करेंगी मतदान

केट रूबिन्स अभी रूस के यूरी गार्गिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे भले ही अपने देश से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वे तकनीक और एक सुरक्षित नेटवर्क के माध्यम से आगामी चुनावों में भाग लेंगी। गौरतलब है कि नासा केट रूबिन्स को अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अक्टूबर के मध्य में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजने जा रहा है जहां वे अपना मिशन पूरा करने के साथ ही स्पेस स्टेशन से ही अपना वोट भी डालेंगी। रुबिंस करीब 322 किमी की ऊंचाई से वोट डालेंगी और इसके बाद करीब छह महीने तक आईएसएस पर ही रहेंगी।

वोटिंग फ्रॉम स्पेस: यह महिला एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष से करेंगी मतदान

दरअसल, अमरीका के टेक्सास समेत कुछ राज्यों में यह प्रावधान है कि अगर संभव नहीं है तो वे बिना उपस्थित हुए भी अपना वोट डाल सकते हैं। टेक्सास जहां अधिकांश अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों का निवास है, राज्य सरकार ने मतदाताओं को अंतरिक्ष से अपना वोट चुनाव समिति को भेजने की अनुमति देते हैं। वहीं नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों के दिए गए वोट की गोपनीयता की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। रुबिन्स मिशन कंट्रोलर को इलेक्ट्रॉनिक वोट के जरिए अपना मतदान भेजेंगी जिसे मिशन कंट्रोल ई-मतपत्र के रूप में अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर संबंधित समिति को भेजेगा। केट रुबिन्स नासा की पहली अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्हें अभियान 48-49 में अंतरिक्ष में डीएनए अनुक्रम (sequence DNA) के लिए जाना जाता है। अक्टूबर में वे 6 महीने के लिए अंतरिक्ष अभियान 63-64 नामक मिशन के लिए एक फ्लाइट इंजीनियर के रूप में उड़ान भरेंगी।

वोटिंग फ्रॉम स्पेस: यह महिला एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष से करेंगी मतदान

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/voting-from-space-is-now-a-thing-thanks-to-nasa-astronaut-kate-rubins-6423480/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज