दुनिया का पहला Game Boy, जिसमें गेम खेलने के लिए नहीं है बैटरी की जरूरत

नई दिल्ली। गेमिंग डिवाइस का बैटरी बैकअप कितना भी अच्छा क्यों न हो, लेकिन ज्यादा गेम खेलने के बाद बैटरी तेज से खत्म हो ही जाती है। ऐसे में अगर आपस हम कहें की एक ऐसा Game Boy भी है जिसका बैटरी से कोई लेना-देना ही नहीं है, तो क्या आप इस पर यकीन कर पाएंगे?

अगर आपका जवाब नहीं हो तो आप गलत हैं। दरअसल, शोधकर्ताओं ने पहली बार बैटरी मुक्त, ऊर्जा-संचयन, इंटरेक्टिव डिवाइस विकसित किया है जिसके जरिए आप बिना बैटरी के डिस्चार्ज होने वाली चिंता किए दिन रात गेम खेल सकते हैं।

 

asa.jpg

8-बिट निन्टेंडो गेम बॉय की तरह दिखने वाले इस डिवाइस को नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और नीदरलैंड में डेल्फ़्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी (TU Delft) के शोधकर्ताओं ने मिलकर विकसित किया है।

ये गेंम ब्वाय डिवाइस सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करता है और हमेशा के लिए चलता रहता है। इस उपकरण को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नॉर्थवेस्टर्न के जोशिया हेस्टर ने बताया कि ‘यह पहला बैटरी-फ्री इंटरएक्टिव डिवाइस है जो उपयोगकर्ता दिन रात इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप एक बटन दबाते हैं, तो डिवाइस उस ऊर्जा को किसी ऐसी चीज में परिवर्तित करता है जिसकी वजह से आप गेम का मजा ले सकते हैं।

 
maxresdefault.jpg

जोशिया ने आगे बताया कि ये गेम बॉय सिर्फ एक खिलौना नहीं है। ये एक शक्तिशाली प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट है, जो बैटरी-मुक्त आंतरायिक कंप्यूटिंग की सीमाओं को और आगे विकसित करने के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे बताया कि इस तकनीक की मदद से आगे कई बैटरी-फ्री इंटरएक्टिव डिवाइस बनाए जा सकते हैं।

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/researchers-created-a-game-boy-that-doesn-t-need-batteries-6387720/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया