प्लेस्टेशन के अविष्कारक अब कोरोना वायरस से लड़ने वाले रोबोट्स बना रहे हैं

सोनी कंप्यूटर एंटरटेनमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सोनी कॉर्पोरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष, सीईओ केन कुटरागी ने 28 मई, 2003 को जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में अगली पीढ़ी के नए प्लेस्टेशन-2 (Generation 2 Sony Play station) को लान्च किया था। इस नए प्लेस्टेशन में एक डीवीडी रिकॉर्डर और टीवी ट्यूनर कार्ड भी लगा हुआ था। इसकी मदद से वीडियो गेम मशीन फिल्म और संगीत भी डाउनलोड करने में सक्षम थी। अब वही केन कोरोना वायरस को हराने के लिए एक नया एंटी-कोरोना वायरस (Anti Corona Robots) रोबोट बना रहे हैं जिसका इस्तेमाल इस वायरस को रोकने में किया जा सकेगा। इसके लिए वे कंपनी से कोई अतिरिक्त भुगतान भी नहीं ले रहे हैं।

प्लेस्टेशन के अविष्कारक अब कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोबोट्स बना रहे हैं

सोनी कॉरपोरेशन के गेमिंग व्यवसाय के संस्थापक कुटरागी अब टोक्यो स्थित अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टार्टअप (Artiificial Intelligence Start Up) एसेंट रोबोटिक्स इनकॉर्पोरेटेड में इस रोबोट पर काम कर रहे हैं। उनकी कंपनी का मिशन ऐसे सस्ते रोबोट्स बनाना है जो फिजिकल कार्य कर सकती हों और लॉजिस्टिक केंद्रों और कारखानों में मनुष्यों के साथ मिलकर सुरक्षित रूप से काम कर सकती हों। उनका लक्ष्य कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान और बाद में जापान की मदद करना है, जिसने दुनिया भर में दस लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है।

प्लेस्टेशन के अविष्कारक अब कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोबोट्स बना रहे हैं

शुरुआत रोबोटिक्स आर्म से
कुटरागी के नए आविष्कार वास्तव में कई लोगों की मदद कर सकते हैं। कुटरागी को सोनी प्लेस्टेशन के पितामह (Father of Playstation) के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वायरस के प्रकोप ने इस धारणा को बदल दिया है कि रोबोट इंसानों की नौकरियों पर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने कहा, अब यह स्पष्ट हो गया है कि हमें अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक रोबोटों की जरूरत है।

प्लेस्टेशन के अविष्कारक अब कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोबोट्स बना रहे हैं

रोबोट बनाने के लिए उनकी कंपनी एसेंट रोबोटिक्स इंक कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ मिलकर काम कर रही है। फिलहाल वे एक ऐसी रोबोटिक बांह बनाने में जुटे हुए हैं जो एक ही कैमरे का उपयोग एक-दूसरे से अलग वस्तुओं की पहचान करने के लिए करता है। उनकी कंपनी एक बेनाम जापानी कार निर्माता के साथ साझेदारी कर रही है ताकि सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर (Self Driving Software) में सुधार लाया जा सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/playstation-s-inventor-now-making-anti-corona-virus-robots-6467073/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज