Samsung का नया फिटनेस बैंड Galaxy Fit2 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

नई दिल्ली। आज की युवा पीढ़ी डिजिटल की ओर तेजी से जुड़ती जा रही है। और लोगों की इसी तरह की फरमाइश को देखते हुए सैमसंग ने मोबाइल के साथ कई तरह के फीचर्स से तैयार किए डिवाइज को उतारने की कोशिश की है। बाजार में सैमसंग ने ऐसी स्मार्टवॉच को पेश किया है जो अब आपके लिए एक डॉक्टर के समान काम करेगी। वो आपको आपके हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी बातों से अवगत कराने में मदद करेगी। यह एक शानदार फिटनेस बैंड है। Samsung ने Galaxy Fit2 लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके फीचर्स शानदार है जो 15 दिन की बैटरी के साथ आते है। सैमसंग ने Galaxy Fit2 को पिछले महीने अपने 'लाइफ अनस्टॉपेबल' वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया था।

Galaxy Fit2 में एक बैटरी दी गई है जो काफी लंबे समय तक काम करती है। Galaxy Fit2 की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। इसे आप खरीदना चाहते है तो इसी कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन स्टोर्स और ऐमेजॉन इंडिया से खरीद सकते है। यह फिटनेस ट्रैकर दो कलर में आपको उपलब्ध होगा। जो ब्लैक और स्कारलेट रंग में आता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें

Galaxy Fit2 में 1.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 3D कर्व्ड ग्लास के साथ मिलता है। इसमें कुछ ऐसे फग्शन भी दिए गे है जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है। किया जा सकता है. इसमें डिस्प्ले को वेक करने और नेविगेशन के लिए एक सिंगल टच दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं इसके अलावा इसमें Fit2 पांच ऑटोमैटिक वर्कआउट्स और इसकी हेल्थ लाइब्रेरी में जाएंगे तो वही आपको 90 तक वर्कआउट्स के ऑफ्शन प्राप्त होंगे।

यदि आप तैराकी कर रहे है तो स्विमिंग के दौरान एक्सीडेंटल ऐक्टिवेशन से बचाने के लिए इसमें वाटर लॉक मोड भी दिया गया है

ये फिटनेस बैंड नोटिफिकेशन्स के लिए प्रीसेट रिप्लाई को भी सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें एक म्यूजिक कंट्रोलर भी है। इसकी बैटरी 159mAh की है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज के बाद 15 दिन तक चलाया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/latest-technology/samsung-s-new-fitness-band-galaxy-fit2-launched-in-india-6465440/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज