अब एक ही नंबर से चला सकते हैं 8 कनेक्शन, जानिए Airtel के इस खास प्लान के बारे में

टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर्स देती हैं। टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) भी कई अच्छे प्लान्स यूजर्स के लिए ऑफर कर रही है। प्रीपेड यूजर्स के लिए एयरटेल ने कई सस्ते और अच्छे प्लान निकाले हैं। वहीं पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी एयरटेल एक खास ऑफर लेकर आई है। इस प्लान के तहत पोस्टपेड यूजर एक नंबर से कई कनेक्शन चला सकते हैं। पोस्टपेड में एयरटेल 399 रुपए से लेकर 1599 रुपए के बीच पांच पोस्टपेड प्लान्स ऑफर कर रही है। इनके साथ यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

फ्री फैमिली एड ऑन कनेक्शंस
एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स के टर्म्स एंड कंडीशंस में कुछ बदलाव किए हैं। अब एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स सिंगल पोस्टपेड नंबर के साथ फ्री फैमिली 8 एड-ऑन कनेक्शंस ले सकते हैं। इन फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की कीमत 749 रुपए और 999 रुपए प्रति महीना है। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को फ्री फैमिली एड-ऑन कनेक्शंस मिलता है। इससे यूजर काफी पैसा बचा सकता है। एयरटेल की नई कंडीशंस के हिसाब से 749 रुपए और 999 रुपए वाला प्लान लेने वाले पोस्टपेड यूजर्स अपने कनेक्शन के साथ 8 एड-ऑन नंबर्स जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें—Jio रिचार्ज प्लान: मात्र 1 रुपया देकर बढ़ा सकते हैं 28 दिन की वैलिडिटी, जानें कैसे

airtel2.png

जानिए किस प्लान में क्या है
एयरटेल के नए नियमों के हिसाब से इसके 749 रुपए फैमिली पोस्टपेड प्लान में यूजर दो फ्री एड-ऑन कनेक्शन ले सकता है। इसमें से एक रेगुलर (वॉइस+डेटा) कनेक्शन होगा और दूसरा केवल डेटा ओनली कनेक्शन हो सकता है। वहीं, 999 रुपए वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में यूजर चार फ्री एड-ऑन नंबर जोड़ सकते हैं। इन चार में से 3 वॉइस+डेटा वाले कनेक्शन और एक डेटा ओनली कनेक्शन मिलता है। इनके अलावा रेगुलर एड-ऑन के लिए यूजस को 249 रुपए और ओनली डेटा एड-ऑन के लिए 99 रुपए देने होंगे।

यह भी पढ़ें—Vi के नए एड ऑन प्लान: 32 रु में अनलिमिटेड टॉक टाइम, 200 गेम्स और बहुत कुछ, जानें सभी प्लान्स

पैरेंट कनेक्शन के पास रहेगा कंट्रोल
एयरटेल के इन एड-ऑन प्लान्स का लाभ उठाने के लिए पैरेंट और एड-ऑन नंबर्स एक ही सर्कल के होने चाहिए। सिर्फ एक ही सर्कल वाले यूजर्स को फैमिली प्लान के लाभ मिल सकेंगे। वहीं इस फैमिली प्लान में एड-ऑन जोड़ने और हटाने का कंट्रोल पैरेंट कनेक्शन के पास रहेगा। इसके अलावा पैरेंट कनेक्शन ही बिल प्लान में कोई बदलाव करा सकता है। एड-ऑन नंबर्स के पास यह सुविधा नहीं होगी। बता दें कि 749 रुपए वाले फैमिली प्लान में यूजर्स को 125 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही इसमें 200 जीबी तक डेटा रोलओवर का फंक्शन भी यूजर्स को मिलता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/latest-technology/use-8-connections-on-1-airtel-number-in-family-add-on-postpaid-plan-6500999/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया