पुराने एंड्रॉयड फोन पर अगले साल से नहीं चला पाएंगे इंटरनेट, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

अगर आप पुराना एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आप इसे तुरंत अपग्रेड कर लें, नहीं तो अगले वर्ष यानि 2021 से इसमें वेब ब्राउजिंग नहीं कर पाएंगे। पराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर अगले वर्ष से सिक्योर वेबसाइट्स एक्सेस नहीं हो पाएंगी। 7.1.1 Nougat या इससे पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर सिक्योर वेबसाइट्स को सर्च करने पर सर्टिफिकेशन्स Errors का मैसेज मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुराने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन पर कई तरह की जरूरी वेबसाइट को एक सितंबर 2021 के बाद खोला नही जा सकेगा।

यह है वजह
बता दें कि Let’s Encrypt ने ऐलान किया है कि प्रमाणन प्राधिकरण IdenTrust के साथ कंपनी की साझेदारी 1 सितंबर 2021 से समाप्त हो रही है। साथ ही इस पार्टनरशिप को रिन्यू करने का फिलहाल कोई प्लान भी नहीं है। ऐसे में सितंबर 2021 से यह पार्टनरशिप खत्म होने के बाद सिक्योर वेबसाइट को एक्सेस नही किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें—Google से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ सकता है भारी, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

android.png

तुरंत करें ये काम
अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो या तो आप अपना स्मार्टफोन बदलकर लेटेस्ट वर्जन ले लें। या फिर आप अपने पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अपग्रेड कर लें। इसके अलावा एक और विकल्प है। आप अपने फोन में Firefox ब्राउजर का इस्तेमाल कर लें। बता दें कि Firefox उन चुनिंदा ब्राउजर में से है, जिसके पास अपनी खुद की ट्रस्टेड सर्टिफिकेशन रूट मौजूद है। ऐसे में Firefox का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।

यह भी पढ़ें—मोबाइल स्क्रीन पर लगे स्क्रैच को हटाएं इन अमेजिंग ट्रिक्स से, चमक उठेगी डिस्प्ले

वर्ष 2016 से सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ जारी
बता दें कि Lets Encrypt दुनिया की लीडिंग सर्टिफिकेट अथॉरिटी है। यह करीब 30 फीसदी वेब डोमेन को सर्टिफिकेशन जारी करता है। वहीं वर्ष 2016 के बाद से Let's Encrpyt की तरफ से कोई सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नही किया गया है। बता दें कि दुनियाभर में करीब 66.2 फीसदी एंड्रॉयड डिवाइस पुराने एंड्राइड वर्जन 7.1 और उससे अपग्रेड वर्जन के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। जबकि 33.8 फीसदी एंड्रॉयड डिवाइस अभी भी 7.1 और उससे कम वर्जन वाले ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। ऐसे में ये 33.8 फीसदी यूजर सितंबर 2021 के बाद सिक्योर वेबसाइट्स एक्सेस नही कर पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/latest-technology/older-android-phones-will-start-failing-on-some-secure-websites-6514551/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज