बिना एटीएम/डेबिट कार्ड और मोबाइल के निकाल सकते हैं मशीन से पैसा, यहां समझें पूरा प्रोसेस

जब हम एटीएम मशीन से पैसे निकालते हैं तो एटीएम/डेबिट कार्ड (ATM/Debit Card) की जरूरत होती है। हालांकि कई बैंक बिना एटीएम/डेबिट कार्ड के भी पैसे निकालने की सुवधाि ग्राहकों को दे रहे हैं। हालांकि इसके लिए मोबाइल नंबर और पिन की जरूरत होती है। अब आप बिना मोबाइल और एटीएम/डेबिट कार्ड के भी पैसा निकाल सकते हैं। भारत में निजी क्षेत्र के डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक (DCB Bank) के एटीएम में आपको यह सुविधा मिलेगी। डीसीबी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए आपको न तो मोबाइल की जरूरत होगी और न ही एटीएम या डेबिड कार्ड की। इसमें आप अपने फिंगरप्रिंट से पैसा निकाल सकते हैं।

2016 में की थी शुरुआत
बता दें कि डीसीबी बैंक ने इस सुविधा की शुरुआत वर्ष 2016 में की थी। बैंक ने 2016 में मुंबई में देश का पहला आधार बेस्ड एटीएम लगाया था। इसमें अकाउंट होल्डर की पहचान उसके फिंगरप्रिंट, रेटीना स्कैन आदि के जरिए की जाती है। फिलहाल इसमें फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी जा रही है। इसमें आप बायोमैट्रिक सुविधा के जरिए पैसा निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें—अब Google Meet पर अपनी पसंद से बदल सकते हैं बैकग्राउंड, और मजेदार होगी कॉलिंग

atm2.png

अकाउंट को आधार से लिंक कराना जरूरी
एटीएम,डेबिट कार्ड और मोबाइल के बिना पैसा निकालने के लिए आपको अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक कराना जरूरी है। बता दें कि ज्यादातर कस्टमर्स के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक होते हैं। इसके बाद डीसीबी बैंक के एटीएम से आप सिर्फ फिंगरप्रिंट से ही पैसा निकाल पाएंगे।

यह भी पढ़ें—हैकर्स भी लीक नहीं कर पाएंगे आपकी Whatsapp Chat, इन बातों का रखें ध्यान

आधार बेस्ड एटीएम में है यह सुविधा
फिलहाल यह सुविधा आधार बेस्ड एटीएम में ही उपलब्ध है। इस तरह के एटीएम से आप फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के जरिए पैसे निकाल सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/latest-technology/biometric-atm-gives-cash-via-fingerprint-scan-6498914/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज