Jio रिचार्ज प्लान: मात्र 1 रुपया देकर बढ़ा सकते हैं 28 दिन की वैलिडिटी, जानें कैसे

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स के लिए समय—समय पर कई अच्छे और सस्ते रिचार्ज प्लान्स लेकर आती रहती है। हम आपको जियो (Jio) के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आप मात्र एक रुपया देकर 28 दिन की ज्यादा वैलिडिटी पा सकते हैं। जियो ने अपने यूजर्स के लिए दो प्लान लॉन्च किए हैं। इन्हीं प्लान्स में हम आपको फर्क बताएंगे और इनकी विशेषता भी बताएंगे कि कैसे आप मात्र 1 रुपया देकर ज्यादा वैलिडिटी पा सकते हैं। बता दें कि Jio ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 598 और 599 रुपए के दो प्लान लॉन्च किए हैं। दोनों प्लान्स में सिर्फ एक रुपए का अंतर है, लेकिन ये 1 रुपया का अंतर आपको प्लान सावधानीपूर्वक चुनने के लिए सोचने पर मजबूर कर देगा।

598 रुपए का प्लान:
जियो के 598 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड कम हो जाती है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसमें जियो नेटवर्क में 200FUP मिनट कॉलिंग के लिए मिलते हैं। इस पैक में यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। साथ ही इस पैक में आपको जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के 1 साल के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है।

यह भी पढ़ें—BSNL प्रीपेड प्लान: 365 रु में सालभर की वैलिडिटी, 2 जीबी डेटा रोज और अनलिमिटेड कॉलिंग

jio2.png

599 रुपए का प्लान:
जियो के 599 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान में भी जियो यूजर्स 2 GB डेटा हर दिन मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होनेे के बाद स्पीड कम हो जाती है। इसमें जियो नेटवर्क में कॉलिंग के लिए 200FUP मिनट मिलते हैं। साथ ही प्रतिदिन 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। इसमें यूजर्स को जियो एप्स का एक्सेस भी मिलता है। साथ ही इस प्लान में 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।

यह भी पढ़ें—Vi के नए एड ऑन प्लान: 32 रु में अनलिमिटेड टॉक टाइम, 200 गेम्स और बहुत कुछ, जानें सभी प्लान्स

क्या है प्लान में फर्क:
जियो के दोनों प्लान्स में सिर्फ एक रुपए का फर्क है। हालांकि 598 रुपए वाले प्लान और 599 रुपए वाले प्लान में सभी सुविधाएं एक जैसी ही हैं। दोनों प्लान्स में वैलिडिटी का अंतर है। 598 रु वाले प्लाने की वैलिडिटी 56 दिन है। जबकि 599 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी है। दोनों प्लान्स की वैलिडिटी में 28 दिन का अंतर है। ऐसे में अगर आप 598 रुपए वाला प्लान लेने की सोच रहे हैं तो अगर आप 1 रुपया ज्यादा देकर यानि 599 रुपए वाला प्लान चुनकर 28 दिन की ज्यादा वैलिडिटी पा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/latest-technology/how-to-get-28-days-more-validity-in-just-rs-1-of-jio-recharge-plan-6500919/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज