NetFlix लॉन्च करने जा रहा अपना पहला टीवी चैनल, ऐसे देखे सकते हैं

पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विस NetFlix के कंटेंट को अब टीवी चैनल के जरिए देख पाएंगे। अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, टीवी सीरीज और फिल्मों का लुत्फ टीवी चैनल पर भी ले सकते हैं। दरअसल, NetFlix ने अपने पहले टीवी चैनल को लॉन्च करने की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स ने फ्रांस में अपने पहले टेलीविजन चैनल (First Netfix TV Channel) को लॉन्च किए जाने का ऐलान किया है।

सब्सक्रिप्शन बेस्ड होगा चैनल
रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स का यह चैनल सब्सक्रिप्शन बेस्ड होगा। इसमें यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फ्रांसीसी, अंतर्राष्ट्रीय और अमरीकी फीचर फिल्म और टीवी सीरीज दिखाए जाएंगे। हालांकि शुरुआती चरण में चैनल को फ्रांस के कुछ चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद दिसंबर में इसे अन्य इलाकों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें—अब Google Meet पर अपनी पसंद से बदल सकते हैं बैकग्राउंड, और मजेदार होगी कॉलिंग

netflix2.png

सेट टॉप बॉक्स में शामिल किया चैनल
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टीवी चैनल का लाभ केवल स्ट्रीमिंग सर्विस के वेब ब्राउजर के माध्यम से ही उठाया जा सकेगा। स्ट्रीमिंग सर्विस की ही तरह चैनल को भी सेट टॉप बॉक्स में शामिल किया गया है। फ्रांस में यह ऑरेंज, कैनल प्लस और एसएफआर जैसे फ्रेंच टेल्को समूहों संग हुए वितरण सौदों के चलते हो पाया है।

यह भी पढ़ें—अब एक ही नंबर से चला सकते हैं 8 कनेक्शन, जानिए Airtel के इस खास प्लान के बारे में

इसलिए चुना फ्रांस को
नेटफ्लिक्स ने अपना पहला टीवी चैनल फ्रांस में ही लॉन्च किया है।
चैनल लॉन्च करने के लिए फ्रांस को पहले चुने जाने की वजह पर बात करते हुए नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यहां के लोगों में परंपरागत ढंग में टीवी देखने की प्रवृत्ति अधिक देखने को मिलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/latest-technology/netflix-set-to-launch-first-tv-channel-in-france-6510968/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज